Site icon Khabribox

हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, मुक़दमा दर्ज

एक  महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है । पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर दिया है ।

जानें पूरा मामला

मामला हल्द्वानी के लालकुआं का है।  लालकुआं क्षेत्र में रहने वाली पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह इसी साल  अप्रैल 2022 से शहर में किराए के मकान पर रहती है । जिस मकान में वह रहती है, उसी के एक कमरे में मुस्लिम समुदाय का युवक कासिफ अहमद भी रहता था। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर डेढ़ महीने तक शारीरिक संबंध बनाए। 14 जून 2022 को कासिफ को उसके पिता अपने साथ ले गए। इसके बाद कासिफ ने शादी से मना कर दिया और किसी को बात बताने पर हत्या करने की धमकी भी दी। इसके बाद कासिम ने 20 जून को शादी के नाम पर आरोपित ने उसे मुरादाबाद बुलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद देहरादून भी ले गया और  इसके बाद वह हल्द्वानी आ गई। इसके बाद जब उसने फोन पर  आरोपित से शादी के लिए पूछा तो उसने शादी से इंकार कर दिया ।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।



Exit mobile version