Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में हस्तनिर्मित ताम्र प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन, 13 अप्रैल तक चलेगी प्रदर्शनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आजकल हस्तनिर्मित ताम्र प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। इस प्रदर्शनी से ताम्र उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है।

प्रदर्शनी से ताम्र उद्योग को मिल रहाबढ़ावा-

ताम्र हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन ताम्र नगरी अल्मोड़ा में हस्त निर्मित ताबे के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 13 अप्रैल तक आयोजित होगी। इसमें स्थानीय हस्त शिल्पियों के उत्पाद बाजार में मिल रहे है। इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड के अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, नगीना, बनारस आदि के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से पहुंचे हस्त शिल्पियों ने दुकान लगाई हैं। इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।

Exit mobile version