Site icon Khabribox

जनता की पसंदीदा फिल्म बन रहीं हैं ‘हनुमान’, बना रहीं बड़े रिकॉर्ड

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। देशभर के सिनेमाघरों में ‘हनुमान’ फिल्म की धूम मची हुई है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है।

फिल्म का जलवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘हनुमान’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी ने अपना डंका बजा दिया है। करीब 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान’ कमाल का बिजनेस किया है। तेलुगू फिल्म हनुमान को महज 25 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। इसी के साथ ये फिल्म साल 2024 की पहली हिट फिल्म बन गई है। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत वर्मा ने किया है। इसमें तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वारालक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय और राज दीपक शेट्टी अहम भूमिका में हैं।

Exit mobile version