Site icon Khabribox

“हर घर दस्तक” वैक्सीनेशन अभियान की होगी शुरुआत,लगभग 10 करोड़ से अधिक लोगों को अभी तक नहीं लगी एक भी डोज

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी कि अगले महीने से केंद्र सरकार ‘हर घर दस्तक’ वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत हेल्थ वर्कर्स सभी पात्र लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीन लगाएंगे।

जरूर लगवाएं टीका

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, वो टीका जरूर लगवाएं। भारत में अभी तक 77 प्रतिशत योग्य आबादी को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि 32 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अभी तक देश में लगभग 10 करोड़ से अधिक लोगों ने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है।

Exit mobile version