Site icon Khabribox

हरिद्वार: आज गंगा में विसर्जित की जाएंगी सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की अस्थियां

हरिद्वार: सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां आज हरिद्वार के वीआइपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। माना जा रहा है कि कई गणमान्य लोग और सेना के आला अधिकारी अस्थि विसर्जन में शामिल होंगे।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थियां गंगा में विसर्जित की जाएंगी

दिल्ली से सेना का विशेष विमान सीडीएस बिपिन रावत की अस्थियां लेकर जौलीग्रांट के लिए रवाना होगा। जौलीग्रांट हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से ससम्मान अस्थियां हरिद्वार लाई जाएंगी। सुबह करीब 11 बजे वीआइपी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित कर दी जाएंगी।

Exit mobile version