आज 15 अगस्त 2026 है। आज हरियाली तीज है। हरियाली तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन और मंगलकारी पर्व है, जिसे विशेष रूप से सुहागिन महिलाएं और अविवाहित कन्याएं श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाती हैं। यह पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। हरियाली तीज पर शिव-पार्वती की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में सुख बना रहता है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज 15 अगस्त को है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं, झूला झूलती हैं। वहीं भगवान शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा करती है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 अगस्त 2026 को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और 15 अगस्त 2026 को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 दिन शनिवार को रखा जाएगा।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:50 बजे से सुबह 5:35 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:17 बजे से दोपहर 1:08 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:51 बजे से दोपहर 3:42 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:06 बजे से शाम 7:29 बजे तक
अमृत काल: रात 8:18 बजे से रात 9:53 बजे तक
जानें पूजन विधि
शिव-पार्वती का आवाहन करें। शिवजी का अभिषेक गंगाजल और पंचामृत से करें। माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। बेलपत्र, धतूरा, फल, फूल, चंदन, अक्षत, नैवेद्य और सुपारी से पूजन करें।सभी पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद हरियाली तीज की व्रत कथा पढ़ें और शिव-पार्वती की आरती करें।