Site icon Khabribox

भारतीय मूल की पहली महिला बनी हरप्रीत चंडी, जिसने अकेले किया दक्षिणी ध्रुव फतह, जाने

भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला हरप्रीत चंडी ने दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) फतह कर लिया है। उन्होंने अकेले ही यह किया है। जिसके बाद हरप्रीत चंडी अकेले ही यह कठिन यात्रा को पूरा करने वाली पहली अश्वेत महिला बन गयी है।

साउथ पोल किया अकेले फतह-

हरप्रीत चंडी भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला है। वह ब्रिटिश सेना में क्लीनिकल ट्रेनिंग आफिसर हैं और उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के मेडिकल रेजिमेंट में तैनात हैं। हरप्रीत चंडी को ‘पोलर प्रीत’ भी लोकप्रिय है। इस संबंध में उन्होंने इससे जुड़ी घोषणा अपने लाइव ब्लॉग पर सफर के 40 वें दिन के अंत पर की। हरप्रीत ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि वह दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गई हैं और वहां पर बर्फबारी हो रही है। वह अभी बहुत सारी भावनाएं महसूस कर रही हैं। उन्होंने आगे लिखा कि वह तीन साल पहले पोलर वर्ल्ड के बारे में कुछ नहीं जानती थी। अंत में यहां मौजूद होना कितना वास्तविक लगता है। यहां पहुंचना बहुत ही मुश्किल था और उन्होंने सभी को इसके लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहती हैं।

Exit mobile version