Site icon Khabribox

14 सितंबर: हरतालिका तीज आज, भगवान शिव और मां पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना से जीवन में आएगी खुशहाली, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

आज 14 सितंबर 2026 है। आज हरतालिका तीज है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। हरतालिका तीज के व्रत में महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करती हैं। सनातन धर्म में हरतालिका तीज के पर्व का विशेष महत्व है।  इस दिन कुंवारी लड़कियां और सुहागिन महिलाएं व्रत करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है और जल्द विवाह के योग बनते हैं। सुहागिन महिलाओं के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

यह रहेगा शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर की सुबह 7:08 बजे शुरू होकर 14 सितंबर की सुबह 7:06 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर 2026, सोमवार को रखा जाएगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त शिव-पार्वती पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 6:05 से 7:06 बजे तक रहेगा।

खास है महत्व

हरतालिका तीज की पूजा में माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करने की भी परंपरा है। इसमें मेहंदी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर समेत अन्य सुहाग सामग्री शामिल होती है। मान्यता के अनुसार पूजा के बाद सुहाग सामग्री किसी ब्राह्मणी या सुहागिन महिला को दान करना शुभ माना जाता है।

Exit mobile version