Site icon Khabribox

क्या किडनैप हो गए हैं TMKOC के सोढी, 05 दिन से है लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का केस

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। टीवी का मशहूर काॅमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सोढी का किरदार निभा चुके गुरुचरन सिंह के लापता होने की खबर सामने आई है।

पुलिस कर रहीं जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुचरन सिंह कई दिनों से लापता बताए जा रहें हैं। इस संबंध में 26 अप्रैल की दोपहर को उनके लापता होने की खबर सोशल मीडिया वायरल हुई। यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता के पिता ने भी शिकायत दर्ज की है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है। वहीं पुलिस को सीसीटीवी मिले हैं। पुलिस जांच में जुट गयी है।वहीं पुलिस ने अभिनेता के परिवार को आश्वासन दिया है कि वो जल्द गुरुचरण को ढूंढ लेगी।

दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे अभिनेता

रिपोर्ट्स के मुताबिक ANI के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बताया कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर गुरुचरन सिंह के पिता ने गुरुचरन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गुरुचरन दिल्ली अपने घर आए थे और वापस मुंबई वाले घर जा रहे थे। बताया कि 22 अप्रैल तक तो उनसे बात हुई लेकिन उसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया और ना वो मुंबई पहुंचे हैं और ना दिल्ली वापस आए हैं। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करके अभिनेता की छानबीन शुरू कर दी है।

Exit mobile version