Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर: 05 लोगों की मौत, कांग्रेस ने जताया शोक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने की त्वरित मुआवजे और विस्थापन की मांग

अल्मोड़ा: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही है। जगह-जगह भूस्खलन और हादसों के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

जताया शोक

इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 05 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। बारिश के कारण कई मकानों, सड़कों और सार्वजनिक संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटना पर गहरा दुख जताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य तेज करने की अपील की है।

की यह मांग

भूपेंद्र सिंह भोज ने मांग की है‌ कि खतरे की जद में आ चुके और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे परिवारों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए।‌ प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित आवास, भोजन, स्वच्छ पेयजल और आवश्यक सुविधाओं का तुरंत प्रबंध हो। आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता दी जाए और क्षतिग्रस्त मकानों व संपत्तियों का सही आकलन कर उचित मुआवजा मिले।‌ भविष्य में जनहानि रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आपदा पीड़ितों को केवल आश्वासनों की नहीं, बल्कि धरातल पर तुरंत मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा पीड़ितों के साथ मुस्तैदी से खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

Exit mobile version