Site icon Khabribox

पीएम मोदी ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक को किया संबोधित

पीएम मोदी ने विश्‍व आर्थिक मंच के दावोस शिखर सम्‍मेलन को वर्चुअल माध्‍यम से संबोधित करते हुए  “विश्‍व स्थिति”  पर अपना व्‍याख्‍यान देते हुए कहा कि भारत बड़ी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत अपनी स्‍वतंत्रता प्राप्ति की 75वां वर्ष मना रहा है और देश में एक सौ 60 करोड़ कोविड रोधी टीकें लगाये जा चुके हैं। श्री मोदी ने कहा भारत ने अभी हाल में एक सौ 60 करोड़ टीके लगाने का कार्य पूरा किया है ।

नागरिकों को मुफ्त भोजन उपलब्‍ध करा कर अपनी शक्ति का परिचय दिया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि आनेवाले समय में भारत विश्‍व की सभी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेगा।  श्री मोदी ने कहा भारत ने अभी हाल में एक सौ 60 करोड़ टीके लगाने का कार्य पूरा किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कोरोना काल में 80 करोड़ से अधिक अपने नागरिकों को मुफ्त भोजन उपलब्‍ध करा कर अपनी शक्ति का परिचय दिया है।

Exit mobile version