Site icon Khabribox

कोरोना वायरस का डेल्टा से ज्यादा संक्रामक रूप मिलने से स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश


पूरी दुनिया ने कोरोना वायरस का तांडव देखा है। जिससे पूरी दुनिया बुरी तरह प्रभावित हुई। वही अब कोरोना वायरस का डेल्टा से ज्यादा खतरनाक रूप दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में मिलने की पुष्टि हुई है।

अब तक इस वेरिएंट के 26 मामले सामने आए-

जिसके बाद कोरोना के बी.1.1.529 वेरिएंट का नाम न्यू रखा जा सकता है। अब तक इस वेरिएंट के 26 मामले सामने आए हैं। लेकिन यह तीन देशों बोत्सवाना (3), दक्षिण अफ्रीका (22) और हांगकांग (1) में फैल चुका है। इस वैरिएंट को ज्यादा खतरनाक बताया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट-

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट B.1.1.1.529 मिलने के बाद अब भारत में भी इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिस पर गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखे पत्र में विदेश से आने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

Exit mobile version