3,873 total views, 2 views today
आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। जामुन गर्मियों के सीजन में होते हैं। जामुन के स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे हैं जिससे आप अबतक अनजान होंगे। जामुन तो केवल गर्मियों में मिलते हैं लेकिन आप इसका फायदा किसी भी मौसम में उठा सकते हैं। आपको बता दें कि जामुन केवल खाने में स्वादिष्ट ही नहीं लगता बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए एक दवाई की तरह है। जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। जामुन में लगभग वे सभी जरूरी लवण पाए जाते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है।
आइए जानें-
डायबिटीज मैनेज करने में सहायक-
जामुन ब्लड शुगर को नियमित करने के लिए जाना जाता है। जामुन के दानों में जैंबोलीन और जैंबोसाइन नाम के दो तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करते हैं। यह इंसुलिन प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है।
पेट को हेल्दी रखता है-
पेट से जुड़ी कई बीमारियों में राहत देता है। इसमें हाई मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट के अंदर पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करता है। जामुन के दाने मुंह के समस्या में भी राहत देता है। अल्सर के इलाज में भी ये सहायक होता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है-
जामुन के दाने इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मददगार होते हैं। इसमें फिनॉलिक जैसे एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो खतरनाक रसायन से होने वाले साइड इफेक्ट को दूर करता है और इम्यूनिटी को बनाए रखने में मदद करता है।
वजन घटाने में मददगार-
ब्लड प्रेशर रेगुलेट करता है-
जिनको हाई ब्लड प्रेशर या फिर हाइपरटेंशन की बीमारी है उनके लिए जामुन का दाना वरदान की तरह है। जामुन के दानों में या फिर इसके छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने का काम करता है।
More Stories
अल्मोड़ा: स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
बागेश्वर: क्रिकेट प्रतियोगिता में मयूं की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला
अल्मोड़ा: ‘नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन’ की 39 वीं वर्षगांठ पर होगी गोष्ठी, जनता से की यह अपील