March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

Health tips: शरीर को रखना है चुस्त और दुरूस्त तो डाइट में शामिल करें यह फूड्स, जानें

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। शरीर का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। बहुत से लोग इसके लिए मेहनत भी करते हैं। लेकिन कुछ लोग काम में व्यस्त रहने के कारण कुछ भी नहीं कर पाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं अपनी सेहत का ख्‍याल रखने के कुछ हेल्थ टिप्स बताएंगे। इसके पालन से आप अपने व्‍यस्‍त शेड्यूल के बीच भी आसानी से कर सकते हैं।

🎱आइए जानें-

🔮बादाम होता है सहायक-

मैग्नीशियम, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरा बादाम सेहत के लिए सबसे फायदेमंद मेवों में से एक है। इसे दिमाग तेज करने के लिए जाना जाता है। आप स्नैक्स के रूप में या स्मूदी और जूस आदि में डालकर भी बादाम खा सकते हैं।

🔮सेब है फायदेमंद-

कहते हैं हर दिन एक सेब खाकर आप डॉक्टर को हमेशा दूर रख सकते हैं। यह कई हद तक ठीक भी है। सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने का काम करते हैं। साथ ही इसे एजिंग के प्रोसेस को धीमा करने वाला माना जाता है।

🔮पपीता है फायदेमंद-

पपीता एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन ए, सी और ई के गुण पाए जाते हैं। पेट के लिए भी यह अच्छा फल साबित हो सकता है। वहीं, इम्यूनिटी को दुरुस्त करने के लिए पपीते के सेवन पर जोर दिया जाता है‌। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप जरूरत से ज्यादा पपीता ना खाएं।

🔮अंडे है फायदेमंद-

अंडे प्रोटीन का भरपूर स्त्रोत होते हैं और एक बैलेंस्ड डाइट के लिए अच्छे हैं‌। इनमें विटामिन बी12 भी पाया जाता है जो शरीर को ऊर्जा देता है। नाश्ते में अंडे खाना एक अच्छा चुनाव हो सकता है।

🔮अलसी के बीज है फायदेमंद-

शरीर के वजन को नियंत्रण में रखने के लिए आप अलसी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह ना सिर्फ अंदरूनी रूप से बल्कि शरीर की बाहरी बनावट पर भी अच्छा असर दिखाता है। खासकर बालों के लिए अलसी को इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड्स शरीर के लिए बेहद अच्छे हैं।