2,378 total views, 2 views today
आज हम आपको स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में बताएंगे। सुबह-सुबह मूंगफली का सेवन फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली में पोटैशियम, मैंगनीज, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन, सेलेनियम और जिंक आदि मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके साथ ही मूंगफली में राइबोफ्लेविन, थियामिन, पैंटोथेनिक एसिड आदि विटामिन्स भी पाए जाते हैं। मूंगफली का सेवन हार्ट डिसीज, डायबिटीज, अल्जाइमर और कैंसर आदि रोग से बचाव में फायदेमंद मानाजाता है।
⚫आइए जानें-
🎲कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद-
मूंगफली का खास गुण यह है कि यह शरीर पर स्मार्टली काम करती है। यह शरीर में से बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। इसमें मोनो-अनसचुरेटेड फैटी एसिड खासतौर पर ऑलइक एसिड होता है जिससे दिल संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
🎲पाचन के लिए फायदेमंद-
मूंगफली का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि खाना खाने के बाद अगर आप रोजाना एक 50 या 100 ग्राम मूंगफली खाते हैं, तो इससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है। इससे शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।
🎲हड्डियों के लिए फायदेमंद-
मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। अगर आपको दूध पीने में दिक्कत होती है तो यकीन मानिए मूंगफली इसका एक बेहतर विकल्प है।
🎲वजन कम करने के लिए फायदेमंद-
मूंगफली को वजन कम करने में बहुत उपयोगी माना जाता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन और फाइबर होते हैं और ये दोनों ही पोषक तत्व जल्दी-जल्दी भूख लगने की आदत में सुधार लाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए।
🎲त्वचा के लिए फायदेमंद-
अगर आप बढ़ती उम्र को रोकना चाहते हैं, तो उसके लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली खाना सही माना गया है। इसके अंदर प्रोटीन, वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से स्किन ज्यादा समय तक जवां बनी रहती है। चेहरे पर नजर आती झुर्रियों को कम करने के लिए मूंगफली के तेल से मालिश करें भी कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को ज्यादा समय तक यंग बनाए रखेगा।
More Stories
सुबह की ताजा खबरें (7 फरवरी, मंगलवार)
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (6 फरवरी, सोमवार , फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा , वि. सं. 2079)
उत्तराखंड: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ट्रैफिक कंजेशन को कम करने के लिए संस्थागत तंत्र बनाये जाने के निर्देश दिए