March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

Health tips: बच्चों को ब्रेकफास्ट में खिलाएं यह हेल्थी फूड्स, मिलेगी भरपूर एनर्जी, जानें

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। बच्‍चों को नाश्‍ते में कुछ हेल्‍दी खिलाना चाहिए क्‍योंकि पूरे दिन के आहार में नाश्‍ता सबसे ज्‍यादा जरूरी होता है। अगर आप अपने बच्‍चे को नाश्‍ते में कोई हेल्‍दी चीज खिलाती हैं तो इससे वो दिनभर एनर्जी महसूस करता है और उसके शरीर को जरूरी पोषक तत्‍व भी मिलते हैं।

बच्‍चों को सही पोषण देने के लिए जरूरी है कि आप उनके सुबह के नाश्‍ते को हेल्‍दी बनाएं। यानी सुबह का नाश्‍ता ऐसा होना चाहिए, जिससे पूरे दिन उन्‍हें एनर्जी मिलती रहे। और वे एक्टिव होकर काम करें। क्‍योंकि सही पोषण देने पर न सिर्फ बच्‍चों के शरीर का विकास होता है बल्कि उनका मस्तिष्‍क भी तेज गति से कार्य करता है। यहां हम आपको ऐसे फूड के बारे में बता रहे हैं, जिन्‍हें आपको अपने बच्‍चों को ब्रेकफास्‍ट में जरूर देना चाहिए।

आइए जानें-

✓ सेब खिलाएं-

सेब फाइबर से युक्‍त होता है। यह मीठा और स्‍वादिष्‍ठ होता है। इसके नियमित सेवन से न सिर्फ बच्‍चों का पेट ठीक रहेगा बल्कि उन्‍हें सभी जरूरी पोषक तत्‍व भी प्राप्‍त होंगे, जिनकी उन्‍हें आवश्‍यकता है। सेब में विटामिन ए, विटामिन सी और भरपूर मात्रा में खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं जो उनके संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद है। इसलिए नियमित रूप से बच्‍चों को ब्रेकफास्‍ट सेब खिलाना चाहिए।

✓ पीनट बटर और ब्रेड-

पीनट बटर प्रोटीन का एक अच्‍छा स्रोत है। पीनट बटर में आयरन, मैग्‍नीशियम और पोटैशियम जैसे खनिज पदार्थों की प्रचुर मात्रा होती है। जो बच्‍चों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। शारीरिक ग्रोथ में मदद मिलती है। पीनट बटर के सेवन बच्‍चों के बाल, त्‍वचा और नाखून हेल्‍दी रहते हैं। आप अपने बच्‍चों को नियमित रूप से ब्राउन ब्रेड के साथ पीनट बटर दे सकते हैं। हालांकि आपाको इस बात का ध्‍यान रखना है कि उन्‍हें ज्‍यादा कैलोरी न मिल रहा‌।‌

✓ पोहा-

पोहा आमतौर पर गुजरात और साउथ इंडिया में काफी पसंद किया जाता है। पोहा चावल से बनाया जाता है और इससे खाने योग्‍य बनाने के लिए इससे अलग-अलग तरीकों से बनाते हैं। यह खाने में स्‍वादिष्‍ठ होने के साथ सेहतमंद भी होता है। यह फाइबर से युक्‍त होता है साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। आप अपने बच्‍चों को नियमित रूप से पोहा बनाकर खिला सकती हैं।

✓ अंडे-

अगर आपका बच्‍चा अंडे खाने के दौरान नाक नहीं सिकोड़ता है तो यह उसके लिए फायदेमंद हो सकता है। अंडे का सेवन करने से प्रोटीन की कमी दूर होती है। अंडे हृदय को स्‍वस्‍थ रखते हैं। आप अपने बच्‍चे को सुबह-सुबह एक अंडा उबालकर खिला सकती हैं। यह उसे दिनभर एक्टिव रखेगा। उसके संपूर्ण विकास के लिए फायदेमंद है।

✓ दूध-

दूध कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है, जो बच्चों में उनकी हड्डियों को मजबूत करता है। यह उनकी लंबाई बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। इसीलिए बच्‍चों दूध देना बहुत जरूरी होता है। दूध में विटामिन डी और प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा होती है जो बच्चों के मांसपेशियों और बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

✓ साबुत अनाज-

साबुत अनाज, फाइबर से युक्त होते हैं। जिनका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत रखने की गारंटी है। यह बच्चों के डाइजेस्टिव हेल्थ को मेंटेन रखते। इसलिए उन्हें उच्च फाइबर युक्त भोजन सुबह के नाश्ते में देना चाहिए। यह बच्चों को उल्टी-सीधी चीजें खाने के लिए भी रोकते हैं इससे उनका पेट भरा रहता है।

✓ हरी पत्‍तेदार सब्जियां-

सुबह के नाश्ते में बच्चों को हरी पत्तेदार सब्जियों जरूर खिलाएं। क्‍योंकि, यह प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटेशियम का बेहतरीन स्रोत होते हैं। इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो बच्चों को कुपोषण से बचाते हैं। हरी पत्‍तेदार सब्जियां बच्चों के शारीरिक विकास के लिए मददगार होते हैं।