Health tips: नीम के पत्तों से निकला जूस सेहत के लिए होता है काफी फायदेमंद, जानें लाभ

आज‌ हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। नीम के पेड़ के फायदे के बारे में आप सभी जानते ही होंगे की यह शरीर को बीमारियों से बचाव करता है, उसी तरह नीम के रस भी शरीर के लिए फायदेमंद होते है। नीम के फल व पत्तो से रस निकाला जाता है। हालांकि, यह स्वाद में बहुत कड़वा होता है लेकिन शरीर के रोगो को समाप्त जल्दी करता है। नीम का उपयोग कई तरह के औषधीय बनाने में किया जाता है। नीम के पत्तों का जूस हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

🎀आइए जानें इसके फायदें-

📌त्वचा के लिए नीम रस के फायदे-

नीम के रस में प्रचुर मात्रा में एंटी-इंफ्लामैट्री गुण होता है जो त्वचा के काले धब्बे को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा त्वचा के मुंहासे और पिंपल्स दूर हो जाते है। यह शरीर में से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालता है और त्वचा की सुरक्षा करता है।

📌आँखो के लिए नीम के फायदे-

रात का अंधापन दूर करने में नीम रस लाभदायक होता है। कुछ शोधकर्ता के अनुसार आँखो के अंधापन की समस्या कम होती है। हल्का नीम का रस आँखो में लगाने से स्पष्ट दिखाई देने लगता है। किंतु एक बार चिकिस्तक से परामर्श कर ले।

📌बुखार कम करने में नीम के फायदे-

कुछ चिकिस्तक के अनुसार नीम के रस का उपयोग बुखार में करने से मरीज में सुधार देखा जाता है। बुखार को कम करने के लीयते ताजी नीम की पत्तियों का रस चम्मच में निकालकर मरीज को पिलाना चाहिए इससे थोड़े देर में बुखार कम होने लगेगा।

📌वजन कम करने में नीम के फायदे-

वजन कम करने में नीम के रस बहुत फायदेमंद है। नीम रस को रोजाना पीने से वजन कम होने लगता है क्योकि इनकी पत्तियों में चयापचय की क्षमता होती है जो वजन में सुधार कर वजन नियंत्रित करता है। इसके लिए नीम के रस में शहद व नींबू मिलाकर पी सकते है

📌इंफेक्शन से बचाने में सहायक-

मौसम में बदलाव होने के कारण सबसे ज्यादा असर हमारे शरीर को पड़ता है। नीम का जूस पीने से शरीर को कई मौसमी संक्रमण से बचाया जाता है सकता है। असल में नीम में मौजूद गुण इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं।

📌डाइजेशन की समस्या दूर करता है-

नीम के जूस का सेवन करने से गैस, कब्ज और डाइजेशन की समस्या को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं अगर भूख न लगती हो या खाने की इच्छा न होती हो तो नीम का जूस पीने से भूख बढ़ सकती है।