आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। आजकल के समय बदलती लाइफस्टाइल के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। ऐसे में हमें अपने खान-पान पर खास ध्यान देना बहुत जरूरी हो गया है। आज इससे संबंधित कुछ टिप्स हम आपको बताएंगे। खाना बनाने के लिए कई तरह के तेल इस्तेमाल में लिए जाते हैं, जैसे सरसों का तेल, अलसी का तेल, ऑलिव तेल, नारियल का तेल और भी कई। अब इनमें से आपके लिए कौन-सा खाना बनाने के लिए सबसे अच्छा तेल हो सकता है।
आइए जानें इन तेलों के इस्तेमाल के फायदे
सरसों का तेल (Mustard Oil)
सरसों का तेल। यह तेल भारत के लगभग सभी घरों में आपको मिल जाएगा। हम सभी खाना पकाने के लिए सरसों के तेल का उपयोग करते हैं। यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। बाजार में यह तेल आसानी से मिल भी जाती है, लेकिन अगर आप वहां से नहीं खरीदना चाहते हैं, तो आप इसे सरसों के बीज को लेकर मिल से तेल बनवा सकते हैं। अगर हम आवश्यकता से अधिक इसका सेवन करेंगे, तो हमारे शरीर को नुकसान भी करता है। सरसों तेल का संतुलित मात्रा में उपयोग करना ही स्वास्थ्य के लिए उत्तम है। भोजन में विशेषकर सरसों तेल का ही उपयोग होता है। इससे ह्रदय रोग जैसी बिमारियों के जोखिम से कुछ राहत मिलती है। देखा जाए तो सरसों का तेल अधिकतर खाना पकाने के लिए ही किया जाता है।
मूंगफली का तेल (Peanut Oil)
मूंगफली के तेल को भोजन के लिए सर्वोत्तम माना गया है। दुसरे तेलों के मुकाबले यह अधिक फायदेमंद है। यह मूंगफली से बनता है, इसमें किसी तरह का मिलावट नहीं होता है। इस तेल में प्राकृतिक antioxidant होते हैं, जो शरीर के cholesterol को कम करता है। यह तेल दिल की बिमारियों से भी बचाव करता है।
नारियल तेल (Coconut Oil)
नारियल के तेल का उपयोग दक्षिण भारत में काफी मात्रा में होता है। इस तेल में Potassium, Calcium, Magnesium, Fiber, Vitamin A, B, C और minerals प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह कई तरह के बिमारियों के मरीजों के लिए भी उपयोगी है। ब्लड प्रेशर और दिल के बीमारी वाले व्यक्तियों को नारियल तेल का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद potassium दिल की समस्याओं को संतुलित करता है।
जैतून का तेल (Olive Oil)
हमारे Best Cooking Oil in Hindi की सूचि में जो अगला तेल है, वो है Olive Oil यानि जैतून तेल। इस तेल का उपयोग ह्रदय रोगियों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. इसमें Fatty acid की मात्रा अधिक होती है, जो ह्रदय रोग के खतरे को कम करता है। इसमें saturated fat भी कम होता है, जिससे cholesterol की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे हृदयाघात का खतरा भी कम हो जाता है।
अलसी का तेल (Flaxseed Oil)
इस तेल में Omega-3 और lignen नामक antioxidant होता है। इसमें protein और fiber का मात्रा पाया जाता है। अलसी का तेल ह्रदय के काफी उपयोगी है। इसमें पाये जाने वाले Omega-3 fatty acid शरीर के वसा (चर्बी) के जमाव को कम करता है।
वनस्पति तेल (Vanaspati Oil)
यह घी की तुलना में ज्यादा लाभकारी है। इसमें Omega-3 होता है, जो शरीर के लिए जरुरी है। Prostate cancer के रोगियों के लिए घी या अन्य पशु उत्पाद तेल की जगह वनस्पति तेल का उपयोग करते हैं, तो अधिक लाभकारी होता है।
तिल का तेल (Sesame Oil)
खाना पकाने में तिल के तेल का उपयोग किया जाता है। इसमें Protein, Calcium, Magnesium, Phosphorus और Lithium पाया जाता है. इस तेल को खाने से कोलेस्ट्रोल संतुलित रहता है। तिल का तेल ह्रदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसलिए इसे आहार में शामिल करना चाहिए। यह तेल high blood pressure को भी नियंत्रित करता है।
अखरोट का तेल (Walnut Oil)
अखरोट का उपयोग प्राचीन काल से ही शरीर के स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। अखरोट के तेल से ह्रदय रोग की समस्या कम होती है। इसमें भी Omega-3 Fatty Acid पाया जाता है। ह्रदय की धमनियों को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक कोलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रित रखती है। अखरोट के तेल में calorie की मात्रा अधिक होने के बावजूद भी इसके सेवन से वजन नहीं बढ़ता है।