Site icon Khabribox

आने वाले पांच वर्षों में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, संयुक्‍त राष्‍ट्र ने किया आगाह

2023 से 2027 की पूरी अवधि में सबसे अधिक गर्मी पड़ने की संभावना के साथ अगले आने वाले पांच वर्षों में कम से कम एक वर्ष गर्मी का एक नया रिकॉर्ड बन सकता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने आगाह किया है कि उपलब्‍ध रिकॉर्ड के अनुसार आने वाले पांच वर्षों में सबसे अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है।

अल–नीनो और ग्रीन हाउस गैसों के संयुक्‍त प्रभाव के कारण तापमान में वृद्धि होगी

संयुक्‍त राष्‍ट्र के विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन ने कहा है कि अलनीनो और ग्रीन हाउस गैसों के संयुक्‍त प्रभाव के कारण तापमान में वृद्धि होगी। विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन ने कहा कि 2027 तक वैश्विक तापमान में एक दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की अधिक संभावना है।यूएन के मुताबिक 98 प्रतिशत संभावना है कि अगले 5 साल में विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया जाएगा जो कि सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। 

पांच सालों में बनेगा गर्मी का नया रिकॉर्ड

इसका अनुमान है कि 2023 से 2027 की पूरी अवधि में सबसे अधिक गर्मी पड़ने की संभावना के साथ अगले आने वाले पांच वर्षों में कम से कम एक वर्ष गर्मी का एक नया रिकॉर्ड बन सकता है।

Exit mobile version