Site icon Khabribox

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस, जानें क्या थी वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच बीते कल 28 फरवरी 2025 को एक बैठक हुई। जिसमे व्हाइट हाउस में दोनों के बीच एक तीखी बहस शुरू हो गई। दोनों में ओवल ऑफिस में तीखी बहस हुई। 

ट्रंप-जेलेंस्की के बीच बहस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक के दौरान ट्रंप और अमेरिका उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जेलेंस्की से कुछ तीखे सवाल किए। जिसमे कुछ बहस हो गई। यह बहस शांति को लेकर थी। लेकिन इसमें बवाल हो गया। बहस के बाद जेलेंस्की ने ट्रंप के समझौते के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया और वो व्हाइट हाउस से बाहर आ गए। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति वेंस और जेलेंस्की के बीच करीब 45 मिनट बातचीत हुई। जिसके बाद इस बहस पर अमेरिका ने यूक्रेन को दी जा रही सहायता की समीक्षा शुरू कर दी है। साथ ही इस विवाद के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने यूक्रेन को दी जा रही सहायता में संभावित धोखाधड़ी की जांच तेज करने का निर्णय लिया है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ हुई बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि ट्रंप के साथ हुई बातचीत से कोई सकारात्मक परिणाम निकलेगा।

एलन मस्क ने की जेलेंस्की की आलोचना

रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं इस घटना के बाद, एलन मस्क ने भी जेलेंस्की की आलोचना की। इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीखी बहस के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की यूक्रेन के लोग जेलेंस्की के समर्थन में हैं। और उन्हें देश के हितों का रक्षक करार दिया। वहीं बहस के बाद ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की के साथ मेरी बैठक सफल नहीं रही। हम लड़ते नहीं रहेंगे। जेलेंस्की को शांति स्थापित करनी होगी। कहा कि मगर वो लड़ना चाहते हैं और हम शांति चाहते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की जब शांति के लिए तैयार हों तब वापस आएं।

Exit mobile version