Site icon Khabribox

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर अधिकारी ‘अलर्ट मोड’ पर, चारधाम यात्रा को लेकर यह गाइडलाइन जारी

उत्तराखंड: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर के अधिकारियों को 24 घंटे ‘अलर्ट मोड’ पर रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम में बदलाव जारी

जिस पर शासन ने आपदा से निपटने के लिए तैयारियों को पुख्ता कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस, एसडीआरएफ, लोक निर्माण विभाग, पेयजल, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। शासन ने प्रदेशवासियों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।


​सावधानी बरतने की सलाह

​खराब मौसम को देखते हुए चारधाम यात्रा के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश दिए हैं कि प्रतिकूल मौसम में यात्रियों को सुरक्षित ‘होल्डिंग प्वाइंट’ पर रोका जाए। यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल, दवाइयां, बच्चों के लिए दूध और आवास जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।मौसम के अनुकूल होने और मार्ग के पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाए।

Exit mobile version