Site icon Khabribox

यहां कुछ दबंगों ने पुलिस सिपाही की फाड़ी वर्दी, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो


देश में बढ़ते क्राइम को कम करने के लिए पुलिस दिन रात अपनी डयूटी करती है। पुलिस को जनता का रखवाला माना जाता है। ऐसे में कुछ लोग पुलिस वालों के साथ ही गलत रवैया अपना रहे हैं।

दबंगों की दबंगई-

ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश से सामने आया है। यहां यूपी के हरदोई जिले में कुछ लोगों ने पुलिस वाले की वर्दी ही फाड़ दी। कोतवाली शहर क्षेत्र के गुरुगुज्जा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ओवरटेक करने को लेकर हुई बहस-

इस विडियो में कुछ दबंग लोग सिपाही के साथ मारपीट कर रहे हैं। मारपीट में वर्दी भी फटी हुई है। इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है जबकि तीसरा फरार है। जिसके बाद इस पूरे मामले में पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने को लेकर कार सवार तीन युवकों से पुलिस सिपाही की कहासुनी हो गई थी।

Exit mobile version