Site icon Khabribox

अरे गजब: अब किसी भी उम्र में उग सकते हैं दांत, आने वाली है यह कमाल की दवा, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी अनोखी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एक खबर सामने आई है कि अब किसी भी उम्र में दांत उग सकते हैं।

जापान के वैज्ञानिकों ने बनाई दवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दवा बनाई है। जो हर उम्र में दांत को आसानी से उगा देंगे। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एंटीबॉडी ड्रग बनाया है, जिससे अडल्ट दांत भी फिर से उगाए जा सकते हैं। ऐसा दुनिया में पहली बार होगा। किसी दवा की मदद से टूटे दांतों को नेचुरल तरीके से दोबारा से उगाया जा सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर सामने आई है कि इस ड्रग का एनिमल ट्रायल पूरा हो चुका है। जिसके बाद सितंबर 2024 से ह्यूमन ट्रायल की शुरुआत होगी। सबसे पहले उन लोगों पर ट्रायल होगा, जिनके दांत जन्म से ही नहीं हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही यह डेंटल मेडिसिन के लिए चमत्कार होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भी कहा गया है कि यह दांत नैचुरल तरीके से उगेंगे।

Exit mobile version