Site icon Khabribox

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग के क्वारब मार्ग पर पहाड़ी काटने का काम जारी, नये साल पर लोगों को झेलनी पड़ सकती है दिक्कतें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग का क्वारब मार्ग परेशानी का सबब बना हुआ है। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कते हो रहीं हैं।

पहाड़ी काटकर यातायात सुचारू करने के प्रयास

जानकारी के अनुसार यहां सुरक्षा के दृष्टिगत पहले एनएच पर रात के समय आवाजाही बंद रखी गई थी। लेकिन बीते शुक्रवार को हुई बारिश से क्वारब के पास सड़क को बड़ा हिस्सा जमीदोज हो गया। इससे अब दिन के समय भी आवाजाही बंद हो गई है। जिससे सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। वहीं बीते शनिवार से क्वारब सड़क पर पहाड़ी काटने का काम शुरू हो गया है। रविवार को भी दिन पर पहाड़ी काटकर यातायात सुचारू करने के प्रयास किए गए। लेकिन दिन भर प्रयास के बावजूद भी वाहनों की आवाजाही सुचारू नहीं हो सकी। अब प्रशासन भी सड़क की समस्या का समाधान निकालने में जुट गया है।

कारोबारियों की चिंताएं बढ़ी

वहीं नये साल पर पर्यटन स्थलों में सैलानी बड़ी संख्या में पंहुचते है। मार्ग पर आवाजाही न‌ होने से कारोबारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि होटलों और रिजॉर्टों मं बुकिंग पहले से फुल है, लेकिन अगर सैलानी नहीं आए तो होटल कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Exit mobile version