Site icon Khabribox

ब्रिटेन सरकार का ऐतिहासिक फैसला: 16 साल से कम उम्र में नो सोशल मीडिया, ब्रिटेन में इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब समेत कई बड़े ऐप्स पर बैन की तैयारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और उनके मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक ऐतिहासिक घोषणा की है।

की यह घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें सरकार जल्द ही 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर कानूनी रूप से रोक लगाने जा रही है। इसके तहत सोशल मीडिया अकाउंट खोलने की न्यूनतम आयु को 13 वर्ष से बढ़ाकर 16 वर्ष कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया। कहा कि वह बच्चों की सुरक्षा और खुशी से कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि सोशल मीडिया कंपनियां इस फैसले का विरोध करती हैं, तो सरकार उनका डटकर मुकाबला करेगी।

जानें कब होगा लागू

​रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटिश सरकार इस नए कानून को क्रिसमस 2026 से पहले संसद से पास कराने की योजना बना रही है, जिसके बाद 2027 की शुरुआत में इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। जिसमें TikTok, Instagram, Snapchat, Facebook, X (ट्विटर), YouTube, Reddit, Threads, Twitch, और Kick जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इस प्रतिबंध के दायरे में आएंगे।‌ बच्चों के आपसी संपर्क को ध्यान में रखते हुए WhatsApp और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप्स को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।

Exit mobile version