Site icon Khabribox

एतिहासिक कदम: विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में ‘मिताली राज स्टैंड’ व ‘रावी कल्पना गेट’ का हुआ अनावरण

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला विश्व कप मैच से पहले रविवार को खास पल देखने को मिला।

नए स्टैंड व एक गेट का अनावरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महिला क्रिकेट में भारत की दो महान खिलाड़ियों-पूर्व कप्तान मिताली राज के सम्मान में एक नए स्टैंड और पूर्व विकेटकीपर रावी कल्पना के नाम पर एक गेट का अनावरण किया। इस संबंध में संघ ने पिछले हफ्ते ही एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम मिताली के नाम पर और एक गेट का नाम कल्पना के सम्मान में रखने का फैसला लिया था। जिसके बाद रविवार को अनावरण किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दरअसल भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अगस्त 2025 में आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के साथ ‘ब्रेकिंग बाउंड्रीज’ कार्यक्रम के दौरान मिताली राज के नाम पर स्टैंड रखने का अनुरोध किया था। उनका कहना था कि इस तरह का कार्य महिला क्रिकेटरों के योगदान का सम्मान करेगा और साथ ही महिलाओं की अगली पीढ़ी को क्रिकेट को एक पेशे के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित भी करेगा।

रहें मौजूद

इस खास अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश, स्वयं मिताली राज और एसीए अध्यक्ष एवं विजयवाड़ा से सांसद केसिनेनी शिवनाथ मौजूद रहें।

Exit mobile version