Site icon Khabribox

ऐतिहासिक जीत: पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराया, खत्म किया 19 महीने का सूखा, जीता पहला जापान ओपन खिताब

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने रविवार को टोक्यो में एक नया इतिहास रच दिया है।

जीता यह खिताब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंधु ने जापान ओपन के एक बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची को उन्हीं के घरेलू मैदान पर हराकर पहली बार इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही सिंधु ने पिछले 19 महीनों से चले आ रहे अपने खिताबी सूखे को भी सफलतापूर्वक खत्म कर दिया है। इस खिताबी जीत के साथ ही 31 वर्षीय सिंधु जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। यह सिंधु के करियर का पहला सुपर 750 सीरीज खिताब भी है। साल 2019 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने के सात साल बाद, यह सिंधु के करियर की सबसे बड़ी खिताबी सफलताओं में से एक है। इससे पहले सिंधु ने दिसंबर 2024 में घरेलू सरजमीं पर सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीता था।

Exit mobile version