Site icon Khabribox

ऐतिहासिक जीत: भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से हराया, दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लनपुर) में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है।

भारत की शानदार जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी पारी की जीत है। भारत की इस ऐतिहासिक फतह के नायक कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और डेब्यू मैच खेल रहे स्पिनर मानव सुथार रहे। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 564 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित की। कप्तान शुभमन गिल ने सामने से टीम की अगुवाई की और 15 चौकों व 1 छक्के की मदद से शानदार 126 रन बनाए। अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी हाथ खोलकर बल्लेबाजी की और 11 चौके जड़ते हुए 100 रनों की शतकीय पारी खेली। ​इन दोनों के अलावा साई सुदर्शन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 81-81 रनों का अहम योगदान दिया, जबकि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। अन्य बल्लेबाजों में मानव सुथार ने 28, यशस्वी जायसवाल ने 24, मोहम्मद सिराज ने 22, ध्रुव जुरेल ने 19 और कुलदीप यादव ने नाबाद 09 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर भारत को 412 रनों की भारी-भरकम बढ़त मिली। अफगान बल्लेबाज भारतीय स्पिन के सामने बेबस नजर आए। पूरी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 112 रनों पर ढेर हो गई। ओपनर सिद्दीकुल्लाह अटल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव को 3 सफलताएं मिलीं, जबकि मोहम्मद सिराज और पहली पारी के हीरो मानव सुथार (मैच में कुल 7 विकेट) को 1-1 विकेट मिला।


​टेस्ट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी ‘पारी की जीत’

​इस मैच में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया ने अपने टेस्ट इतिहास का नया रिकॉर्ड लिख दिया है।

क्रमविपक्षी टीमजीत का अंतरस्थानवर्ष
1.अफगानिस्तानएक पारी और 300 रनमुल्लनपुर2026
2.वेस्ट इंडीजएक पारी और 272 रनराजकोट2018
3.अफगानिस्तानएक पारी और 262 रनबेंगलुरु2018
4.बांग्लादेशएक पारी और 239 रनमीरपुर2007
5.श्रीलंकाएक पारी और 239 रननागपुर2017
Exit mobile version