Site icon Khabribox

एतिहासिक क्षण: केरल के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में 270 साल बाद हुआ दुर्लभ ‘महाकुंभाभिषेकम’, हुए दिव्य अनुष्ठान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में 270 वर्षों के बाद बीते कल रविवार (8 जून, 2025) को ‘महाकुंभाभिषेकम’ का आयोजन किया गया।

हुआ भव्य आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दुलर्भ ‘महाकुंभाभिषेकम’ के आयोजित के मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अनुष्ठान के साथ-साथ मंदिर में विश्वकसेन की मूर्ति को फिर से स्थापित किया गया है। इसके अलावा तिरुवंबाडी श्री कृष्णस्वामी मंदिर में भी ‘अष्टबंधकलशम’ नाम का एक महत्वपूर्ण पूजा-अनुष्ठान कराया गया। यह भव्य अनुष्ठान इस प्राचीन मंदिर में लंबे समय से लंबित नवीनीकरण कार्य के हाल ही में पूरा होने के बाद किया गया।

बताया ऐतिहासिक और आध्यात्मिक घड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह समारोह सुप्रीम कोर्ट द्वारा मार्च 2017 में नियुक्त विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर किया जा रहा है, समिति ने पाया कि मंदिर की कुछ मूर्तियाँ (विग्रह) क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इस रिपोर्ट के बाद मंदिर के जीर्णोद्धार (मरम्मत और नवीनीकरण) का काम शुरू हुआ। कोविड के कारण बीच में कार्य‌ रोकना पड़ा। वहीं जीर्णोद्धार का काम 2021 से धीरे-धीरे पूरा किया गया और अब यह पूरी तरह तैयार है। श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है।

Exit mobile version