Site icon Khabribox

ऐतिहासिक रिकॉर्ड: पीएम नरेंद्र मोदी बने देश में सबसे लंबे समय तक सत्ता के शीर्ष पर रहने वाले नेता, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।  पीएम नरेंद्र मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ‘सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख’ (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यकाल मिलाकर) बने रहने का नया इतिहास रच दिया है।

पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा

​मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक यह गौरवपूर्ण रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग के नाम था, जिन्होंने कुल 8,930 दिन तक शासन किया था। रविवार, 22 मार्च को पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के 8,931 दिन पूरे कर उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी का यह सफर ‘सीएम से पीएम’ तक का एक ऐसा बड़ा उदाहरण है, जहाँ उन्होंने लगभग 24 वर्षों से लगातार सरकार के मुखिया के रूप में जनता की सेवा की है।

पीएम मोदी की बेमिसाल यात्रा पर एक नजर

• ​चुनाव: नरेंद्र मोदी के राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे बतौर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री अब तक एक भी चुनाव नहीं हारे हैं।
• ​गुजरात के सबसे सफल मुख्यमंत्री: 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के सीएम पद की शपथ लेने वाले मोदी राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री रहे। 2014 में देश का नेतृत्व संभालने तक वे इस पद पर निर्विरोध बने रहे।
• ​हैट्रिक और अटूट विश्वास: साल 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद, वे लगातार तीन बार (2014, 2019 और 2024) भारी बहुमत के साथ चुनकर आए और पिछले 12 वर्षों से इस पद पर आसीन हैं।

Exit mobile version