Site icon Khabribox

रंगों का पर्व होली सामुदायिक सद्भाव मेल मिलाप का जीवंत उदाहरण- अजय भट्ट


देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ रंगों का त्यौहार होली मनाई जा रही है। सभी लोग रंगों में रंगकर होली का त्यौहार मनाते है।

प्रदेश वासियों को दी होली की शुभकामनाएं-

इस होली के पर्व पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देश व उत्तराखंड प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने होली की बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि आपसी प्रेम स्नेह और भाईचारे का प्रतीक होली का यह त्यौहार सभी आम जनमानस के जीवन में खुशियां भरकर लाए। उन्होंने आगे कहा कि रंगों का पर्व होली सामुदायिक सद्भाव मेल मिलाप का जीवंत उदाहरण है और यह रंगो भरी होली देशवासियों और उत्तराखंड वासियों के जीवन में आनंद एवं और नई ऊर्जा का संचार करेंगी।

Exit mobile version