Site icon Khabribox

भारत-पाकिस्तान के बीच गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को दिए यह निर्देश, इस दिन करें मॉक ड्रिल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से तनाव के बीच कई राज्यों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने इन राज्यों को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। जिस पर गृह मंत्रालय ने राज्‍यों को 7 मई को नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। राज्‍यों को हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल के निर्देश दिए हैं। इससे पहले ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में आयोजित की गई थी। जिसमे 1971 में भारत और पाकिस्‍तान के बीच दो मोर्चों पर युद्ध हुआ था। वहीं अब इस युद्ध के 54 सालों बाद देश में मॉक ड्रिल होने जा रही है।

मॉक ड्रिल के तहत कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे

📌📌📌जिसमे हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का परीक्षण किया जाएगा।
📌📌📌नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों को शत्रुतापूर्ण हमलों से बचाव के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
📌📌📌क्रैश ब्लैकआउट उपायों को लागू करने की प्रक्रिया।
📌📌📌महत्वपूर्ण संयंत्रों/प्रतिष्ठानों को समय से पहले ही छिपाने के उपाय किए जाएंगे।
📌📌📌साथ ही लोगों को निकालने की योजना और उसका अभ्‍यास किया जाएगा।

Exit mobile version