Site icon Khabribox

ICC ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को दिया बड़ा सम्मान, हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक बड़ा ऐलान किया है। आईसीसी ने सात दिग्गज खिलाड़ियों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है।

यह सम्मान पाने वाले धोनी 11वें भारतीय क्रिकेटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं। लंदन में एक समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया है। ICC की ओर से यह सम्मान पाने वाले धोनी 11वें भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि सार्वकालिक महान क्रिकेटरों के साथ नाम जुड़ना अद्भुत एहसास है। मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगा। साल 2025 के लिए हॉल ऑफ फेम में शामिल सात खिलाड़ियों में पांच पुरुष और दो महिला क्रिकेटर शामिल हैं। इनमें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन भी शामिल है। इसके अलावा ग्रीम स्मिथ, हाशिम अमला और सना मीर भी शामिल हैं।

जानें हॉल ऑफ फेम क्या है

ICC हॉल ऑफ फेम को क्रिकेट के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक माना जाता है। फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (FICA) के सहयोग से 2 जनवरी, 2009 को इसे शुरू किया गया था। यह अवॉर्ड्स उन क्रिकेटरों को दिया जाता है, जिन्होंने क्रिकेट में अपना अहम योगदान दिया है।

Exit mobile version