Site icon Khabribox

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 एंथम ‘आउट ऑफ दिस वर्ल्ड’ हुआ रिलीज, संगीत वीडियो के साथ लांच

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जल्द आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होने वाला है।

टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ का उत्साह और माहौल तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 एंथम ‘आउट ऑफ दिस वर्ल्ड’ रिलीज हो गया है। जो ग्रैमी पुरस्कार विजेता कलाकार सीन पॉल और सोका सुपरस्टार केस ने सहयोग किया है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 2 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 55 मैचों में 20 टीमें शामिल होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक माइकल “टानो” मोंटानो द्वारा निर्मित, इस एंथम को इसके संगीत वीडियो के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट, वेस्ट इंडीज क्रिकेट आइकन क्रिस गेल, शिवनारायण चंद्रपॉल और स्टैफनी सहित खेल के कुछ सबसे बड़े नाम टेलर, और यूएसए के गेंदबाज अली खान अन्य कैरेबियाई हस्तियों में शामिल हैं। ICC ने 2 मई को टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार किए गए एंथम साॅन्ग को रिलीज किया। इस गाने को आईसीसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से पोस्ट किया है।

Exit mobile version