Site icon Khabribox

ICC T20 विश्व कप 2026: चैंपियन टीम इंडिया: भारत ने एतिहासिक जीत के साथ रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना भारत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हुआ। जिसका आज फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। भारत न्यूजीलैंड के बीच आज रविवार यानी 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया।

भारत की शानदार जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला आज 8 मार्च 2026, रविवार को खेला गया। यह मैच अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हुआ। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 21 गेंदों में 52 रन बनाकर वे आउट हो गए। संजू सैमसन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस टी20 विश्व कप में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। संजू फिर से 89 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। ईशान किशन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वे 54 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सूर्या का खाता नहीं खुला और हार्दिक ने सिर्फ 18 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 08 रन बनाए और शिवम दूबे ने 26 रन बनाए। इसके साथ भारत ने 255 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की पारी में 17 छक्के और 19 चौके लगे। 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने तीसरे ओवर में पहला विकेट गंवाया। फिल एलन 7 गेंद में नौ रन ही बना सके। रचिन रविंद्र दो गेंद में ही एक रन ही बना पाए। ग्लेन फिलिप्स ने 5 गेंद में 5 रन बनाए। मार्क चैपमैन 8 गेंद में तीन रन ही बना सके। टिम साइफर्ट ने 26 गेंद में ताबड़तोड़ 52 रन बनाए।

भारत ने रचा इतिहास

जिसमें टीम इंडिया ने इस बार इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। जबकि न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप जीतने की उम्मीद से उतरी। पूरे क्रिकेट जगत की नजरें अब इस ‘महायुद्ध’ पर टिकी रहीं। भारत ने इतिहास रचते हुए टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। लगातार दूसरा टी-20 विश्व कप विजेता बन ऐसा करने वाली विश्व की पहली टीम बनी भारत। इसके साथ ही टी-20 विश्व कप में पहली बार न्यूज़ीलैंड को हरा भारत तीसरी बार विश्व चैंपियन बना।

मैच का आयोजन

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे हुआ। इसके बाद मैच की पहली गेंद शाम 7:00 बजे डाली गई।

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड टीम

टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे।

Exit mobile version