क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है। जिसमें आज 22 फरवरी को टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से हुआ। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबले का यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।
साउथ अफ्रीका ने दर्ज की जीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और फिर 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 111 रन बना सकी। जिसमें इशान किशन डक पर आउट हुए जबकि तिलक वर्मा एक रन पर निपट गए। अभिषेक शर्मा ने 15 रन जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 11 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। इसके बाद हार्दिक पंड्या 18, अर्शदीप सिंह एक जबकि रिंकू सिंह बिना खाता खोले आउट हुए। भारतीय टीम के लिए आज कोई बल्लेबाज नहीं चला। भारत को साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 मुकाबले में 76 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत को जीत के लिए 188 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया को ये पहली हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम का विजयी अभियान थम गया।
टी20 विश्व कप 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम भी है। टीम इंडिया का पहला मैच 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में अमेरिका के खिलाफ हुआ। इसके बाद 12 फरवरी को भारत नामीबिया से अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला हुआ। सबसे रोमांचक मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। भारत और नीदरलैंड का मैच 18 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। आज 22 फरवरी को सुपर-8 मुकाबले में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से हुआ। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित कर रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से भारत के 5 स्टेडियम और श्रीलंका के 3 स्टेडियम मे मैच होंगे। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें से इटली पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही है। वहीं, स्कॉटलैंड को भी शामिल किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेगी।
मैच का आयोजन
T20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबलों का ऑनलाइन लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं, वहीं टीवी पर इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।
भारत टीम
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका
एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।