Site icon Khabribox

ICC T20 विश्व कप 2026: टीम इंडिया ने जीत से किया वर्ल्ड कप अभियान का आगाज, अमेरिका को 29 रनों से हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आज सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है। आज पहला मैच आज 7 फरवरी को खेला गया। टीम इंडिया ने आज टूर्नामेंट के पहले ही दिन अपने अभियान की शुरुआत की और जीत दर्ज की।

भारत ने दर्ज‌ की जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ग्रुप मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक साथ ही भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत यूएसए को 29 रनों से हरा दिया और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। जिसमें इस मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए और यूएसए को जीत के लिए 162 का टारगेट दिया।

टी20 विश्व कप 2026

रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम भी है। टीम इंडिया का पहला मैच 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में अमेरिका के खिलाफ हुआ। इसके बाद 12 फरवरी को भारत नामीबिया से अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेगा। सबसे रोमांचक मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारत और नीदरलैंड का मैच 18 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित कर रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से भारत के 5 स्टेडियम और श्रीलंका के 3 स्टेडियम मे मैच होंगे। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें से इटली पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही है। वहीं, स्कॉटलैंड को भी शामिल किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेगी। 

मैच का आयोजन

T20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबलों का ऑनलाइन लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं, वहीं टीवी पर इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।

भारत टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

Exit mobile version