Site icon Khabribox

ICC T20 विश्व कप 2026: टीम इंडिया की रिकाॅर्डतोड़ जीत, दूसरे मैच में नामीबिया को हराया, 93 रनों से जीता मुकाबला

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है। जिसमें बीते कल 12 फरवरी को टीम इंडिया का मुकाबला नामीबिया से हुआ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला खेला गया।

भारत ने दर्ज‌ की जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 के मैच नंबर-18 में गुरुवार (12 फरवरी) को भारतीय टीम का सामना नामीबिया से हुआ. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए ग्रुप-ए के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 93 रनों से शानदार जीत दर्ज की। भारत ने इस मुकाबले में नामीबिया को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया था‌। टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया की पूरी टीम 16.2 ओवरों में 116 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की‌। इससे पहले उसने यूएसए को भी हराया था।

टी20 विश्व कप 2026

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम भी है। टीम इंडिया का पहला मैच 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में अमेरिका के खिलाफ हुआ। इसके बाद 12 फरवरी को भारत नामीबिया से अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला हुआ। सबसे रोमांचक मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारत और नीदरलैंड का मैच 18 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित कर रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से भारत के 5 स्टेडियम और श्रीलंका के 3 स्टेडियम मे मैच होंगे। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें से इटली पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही है। वहीं, स्कॉटलैंड को भी शामिल किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेगी। 

मैच का आयोजन

T20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मुकाबलों का ऑनलाइन लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं, वहीं टीवी पर इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।

भारत टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

Exit mobile version