Site icon Khabribox

ICC T20 विश्व कप 2026: टीम इंडिया की रिकाॅर्डतोड़ जीत, तीसरे मैच में एकतरफा मैच में पाकिस्तान को हराया, विश्व कप में थमाई 8वीं हार

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है। जिसमें आज 15 फरवरी को टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।

भारत ने दर्ज‌ की जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीता। उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की‌। इससे पहले भारत ने यूएसए और नामीबिया को भी हराया था। वहीं टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से भारत ने सात जीते हैं और एक मुकाबला पाकिस्तान ने अपने नाम किया है। जिसके बाद आज भारत ने आठवीं बार पाकिस्तान को हराया है।

टी20 विश्व कप 2026

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम भी है। टीम इंडिया का पहला मैच 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में अमेरिका के खिलाफ हुआ। इसके बाद 12 फरवरी को भारत नामीबिया से अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला हुआ। सबसे रोमांचक मुकाबला आज 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। भारत और नीदरलैंड का मैच 18 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित कर रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से भारत के 5 स्टेडियम और श्रीलंका के 3 स्टेडियम मे मैच होंगे। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें से इटली पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही है। वहीं, स्कॉटलैंड को भी शामिल किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेगी। 

मैच का आयोजन

T20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबलों का ऑनलाइन लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं, वहीं टीवी पर इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।

भारत टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान टीम

साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

Exit mobile version