क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो गया है। महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 20 अक्टूबर, रविवार को खेला जाएगा। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं। सबसे पहले ग्रुप-ए से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह हासिल की थी। वहीं ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह हासिल की है।
मैचों का शेड्यूल
रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा।
🏏🏏महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल आज वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कल कौन जीता
17 अक्टूबर 2024 की रात दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर साउथ अफ्रीका ने 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को 8 विकेट से हराकर उलटफेर किया। जिसके बाद अब साउथ अफ्रीका ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है।