Site icon Khabribox

आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025: भारत का विजयी आगाज, श्रीलंका को हराया, 59 रनों से जीता पहला मैच

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आज से आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का आगाज होने वाला है।

टीम इंडिया के मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया। जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 59 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवरों में आठ विकेट खोकर 269 रन बनाए थे। श्रीलंकाई टीम को 271 रनों का टारगेट मिला था जो वह बना नहीं सकी और 45.4 ओवरों में 211 रन बनाकर ऑल आउट हो गईं। दीप्ति ने भारत के लिए तीन विकेट लिए।हरमनप्रीत कौर इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान संभाल रही है। आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए स्मृति मंधाना को उपकप्तान चुना गया है।

टीम इंडिया का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, स्री चरणी, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा।

Exit mobile version