Site icon Khabribox

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भारत ने जारी किया अपना फाइनल स्क्वॉड, देखें नामों की लिस्ट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। अक्टूबर में वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है।

कल खेलना है टीम को अपना पहला प्रैक्टिस मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 जल्द शुरू होने वाला है। बताया गया है कि इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। मगर उससे पहले सभी 10 टीमों को 2-2 प्रैक्टिस मैच भी खेलने हैं। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से पहले 2 प्रैक्टिस मैच खेलने हैं। टीम को अपना पहला प्रैक्टिस मैच 30 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेलना है। टूर्नामेंट के लिए सभी 10 देशों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान पहले ही कर दिया था। जिस पर भारतीय टीम ने इस दिन अपनी स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव कर फाइनल टीम घोषित कर दी है।

जानें वर्ल्ड कप के लिए भारत का फाइनल स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान) , श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मो. शमी और शार्दुल ठाकुर.

इन वॉर्म-अप मैच में सभी 15 प्लेयर खेल सकेंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सभी प्रैक्टिस मैच दोपहर के दो बजे से खेले जाएंगे, जबकि टीम के सभी 15 खिलाड़ियों को इसमें भाग लेने की अनुमति होगी। भारत में पांच अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होना है। जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। अपने घर में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी।

Exit mobile version