Site icon Khabribox

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर पूरे देश में उत्तराखंड की तरह लागू होगा UCC- सीएम धामी


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बरेली में कुर्मांचल नगर के अल्मा मातेर स्कूल में जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने पर्वतीय समाज से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार को समर्थन देने की अपील की। उत्तराखंड सीएम की बरेली में यह पहली जनसभा रही।

संबोधन में कहीं यह बात

मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सात मई को कितनी भी गर्मी हो, सनातन का अपमान करने वालों के खिलाफ वोट करने जरूर जाएं और दूसरों को भी ले जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर पूरे देश में उत्तराखंड की तरह यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू किया जाएगा। चुनावी मैदान में मोदी की गारंटी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसका मतलब काम पूरा होने की गारंटी है। इसमें अब देश को कोई संदेश नहीं रह गया है।

बरेली सीट पर भाजपा उम्मीदवार छत्रपाल सिंह गंगवार के लिए मांगा वोट

कहा कि हमने उत्तराखंड में धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून भी लागू लिया। लैंड जेहाद से 5000 से ज्यादा भूमि को मुक्त कराया।‌ इस मौके पर उन्होंने कहा कि वो पहले प्रधानमंत्री हैं जो आदि कैलाश गए,जागेश्वर धाम गए। अब सभी जगह विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री के चलते कैलाश मानसरोवर तक की यात्रा सड़क मार्ग से पूरी हो पाएगी। कुमाऊँ के मानस खण्ड को भी सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Exit mobile version