Site icon Khabribox

अगर आपको भी लॉटरी जीतने के नाम पर आए काॅल तो हो जाए सावधान

अगर आपको कोई ऐसा फोन कॉल या ईमेल या मैसेज आया है, जिसमें यह कहा गया ह़ो आपने लाॅटरी जीती है, तो आप इस बात पर भरोसा न करें। इससे आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। ऐसे बहुत से लाॅटरी से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। जो बिल्कुल फर्जी है।

PIB फैक्ट चेक ने दी जानकारी-

इस संबंध में PIB फैक्ट चेक ने जानकारी दी है। जिसमें PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट करके बताया कि धोखाधड़ी के मकसद से लोगों को फोन कॉल, ईमेल या मैसेज किए जा रहे हैं। जिसमें लोगों से कहा जा रहा है कि उन्होंने लॉटरी जीती है। पीआईबी फैक्ट ने इस दावे को पूरी तरह झूठा और फर्जी बताया है। भारत सरकार का इस लॉटरी से कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ उसने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया है कि ऐसे फर्जी कॉल, ईमेल या मैसेज पर अपनी कोई जानकारी को शेयर नहीं करें। ऐसा करके आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।

Exit mobile version