Site icon Khabribox

काठगोदाम से जा रहे हैं अल्मोड़ा तो गति पर रखें नियंत्रण, नहीं तो कटेगा चालान

जरूरी खबर सामने आई है। परिवहन विभाग ने जरूरी कदम उठाए हैं। अगर आप काठगोदाम से नैनीताल या अल्मोड़ा जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।

परिवहन विभाग ने पर्वतीय रास्तों के लिए तय की गति सीमा

मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग ने जरूरी फैसला लिया है। परिवहन विभाग ने नैनीताल और चंपावत जिले के पर्वतीय रास्तों के लिए गति सीमा तय कर दी है। इसमें दोपहिया और टैक्सी वाहनों के लिए 35 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तय है तो मालवाहक और भारी वाहनों के लिए 30 की रफ्तार तय की है। इसकी मॉनीटरिंग के लिए जल्द ही प्रमुख मार्गों पर स्पीड गन कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग सहित नैनीताल, चंपावत, लोहाघाट, रामनगर से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली प्रमुख सड़कें भी शामिल हैं।

Exit mobile version