Site icon Khabribox

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर केस स्टडी करेगा IIM इंदौर,  कम उम्र में मिली सफलता और मानसिक दबाव पर होगी बड़ी रिसर्च

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट सीजन 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से देश-दुनिया को प्रभावित करने वाले 15 वर्षीय ‘रन मशीन’ वैभव सूर्यवंशी अब शिक्षा जगत के लिए भी अध्ययन का विषय बन गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी पर स्टडी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खेल के मैदान पर उनके असाधारण प्रदर्शन को देखते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने वैभव सूर्यवंशी पर एक व्यापक रिसर्च करने की घोषणा की है। इस स्टडी के तहत संस्थान वैभव की सफलता, उसके पीछे के कारणों और इतनी कम उम्र में मिलने वाली उपलब्धियों के प्रभावों का बारीकी से विश्लेषण करेगा।
​इस अनूठी पहल की जानकारी देते हुए IIM इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की जर्नी इस बात का प्रमाण है कि असाधारण प्रतिभा को यदि सही वातावरण, मार्गदर्शन और अवसर मिलें, तो वह असाधारण परिणाम दे सकती है। किसी भी बड़ी उपलब्धि के पीछे केवल व्यक्ति का प्रयास नहीं होता, बल्कि परिवार, प्रशिक्षकों, सामाजिक सहयोग और संस्थागत समर्थन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

​कम उम्र में मिली बड़ी सफलता

​डायरेक्टर हिमांशु राय ने युवा प्रतिभाओं के सामने आने वाले मानसिक दबावों को रेखांकित करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में मिलने वाली प्रसिद्धि और सफलता अपने साथ कई जटिल चुनौतियाँ लेकर आती है। आर्थिक अवसरों में अचानक होने वाली वृद्धि, सार्वजनिक अपेक्षाओं का भारी दबाव और सोशल मीडिया की लगातार निगरानी युवा खिलाड़ियों को मानसिक रूप से प्रभावित कर सकती है। विश्व स्तर पर ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जहाँ अत्यधिक उम्मीदों के कारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी मानसिक थकान (Mental Fatigue) और भावनात्मक चुनौतियों का शिकार हुए हैं।
​इन मुख्य बिंदुओं पर होगी रिसर्च

​रिपोर्ट्स के मुताबिक IIM इंदौर की इस स्टडी का मुख्य उद्देश्य सफलता के उन कारकों को समझना है जो एक खिलाड़ी को निखारते हैं। इस रिसर्च में निम्नलिखित पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।
• ​बहुआयामी विश्लेषण: उन सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, पारिवारिक और संस्थागत कारकों का अध्ययन, जो कम उम्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं के विकास में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
• ​विशेषज्ञों की टीम: नेतृत्व, व्यवहार विज्ञानऔर मानव क्षमता, के विशेषज्ञ मिलकर यह समझेंगे कि प्रारंभिक सफलता युवा प्रतिभाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को कैसे प्रभावित करती है।


​भविष्य की प्रतिभाओं के लिए बनेगा मार्गदर्शक

​संस्थान के अनुसार, इस अध्ययन का उद्देश्य केवल एक खिलाड़ी की सफलता का विश्लेषण करना नहीं है, बल्कि ऐसे व्यावहारिक निष्कर्ष  तैयार करना है जो भविष्य में उभरने वाली देश की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो सकें। संस्थान का मानना है कि खेल जगत में उपलब्धियों के साथ-साथ खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और समग्र विकास को भी समान महत्व मिलना बेहद जरूरी है।

Exit mobile version