Site icon Khabribox

वैश्विक संकट का असर: रसोई पर महंगाई की मार, इतने रूपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, अब देने होंगे इतने दाम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं।‌एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी उथल-पुथल और बढ़ती कीमतों के बीच आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है।

इतने रूपए की वृद्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में ₹29 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी है। पिछले तीन महीनों के भीतर घरेलू गैस की कीमतों में यह दूसरी बड़ी वृद्धि है। इससे पहले, बीती 7 मार्च को भी रसोई गैस की कीमतों में ₹60 प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उद्योग सूत्रों के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज (7 जून) से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गई है। इसके अलावा 1 मई को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹993 और 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर में ₹261 की भारी बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में एक बार फिर ₹42 का इजाफा किया गया था।


​सरकार का दावा: आपूर्ति सामान्य

​ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच उपजे होर्मुज संकट और युद्ध की स्थितियों के बावजूद, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आम उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि देश भर में एलपीजी गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी भी रिटेल एजेंसी पर गैस की किल्लत नहीं है। गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए देशव्यापी स्तर पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version