Site icon Khabribox

ईरान-अमेरिका तनाव का असर: फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, हुई इतनी बढ़ोतरी, LPG की कीमतों को लेकर भी देखें यह अपडेट​

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव का सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर दिखने लगा है।

दामों में बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे उछाल के कारण देश में ईंधन के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये की भारी वृद्धि के बाद, आज एक बार फिर आम जनता को महंगाई का झटका लगा है।
​नवीनतम संशोधन के तहत पेट्रोल के दामों में 0.87 रुपये (87 पैसे) और डीजल के दामों में 0.91 रुपये (91 पैसे) प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। हालांकि एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में ईंधन की नई कीमतें इस प्रकार हैं।
• ​पेट्रोल: 87 पैसे की बढ़त के बाद अब 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
• ​डीजल: 91 पैसे महंगा होकर अब 91.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

Exit mobile version