Site icon Khabribox

पश्चिम एशिया संकट का असर: देश में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल

​पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ती अस्थिरता और वैश्विक तनाव का सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर दिखने लगा है।

पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम

जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू तेल कंपनियों ने इस महीने तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ताजा बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें ₹100 के आंकड़े के बेहद करीब पहुँच गई हैं। तेल कंपनियों द्वारा की गई इस नई बढ़ोतरी के तहत पेट्रोल में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। नई दरें शनिवार सुबह से ही प्रभावी हो गई हैं।
​इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में ईंधन की कीमतें इस प्रकार हैं-
• ​पेट्रोल: ₹99.51 प्रति लीटर
• ​डीजल: ₹92.49 प्रति लीटर

Exit mobile version