Site icon Khabribox

सुप्रीम कोर्ट का हिंदू महिला के संपत्ति में उत्तराधिकार पर अहम फैसला, कहा पिता की संपत्ति में बेटी का पूरा हक, जाने

हिन्दू महिलाओं के संपत्ति में उत्तराधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला लिया है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार 20 जनवरी को अहम फैसला सुनाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया अहम फैसला-

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हिंदू महिला के संपत्ति में उत्तराधिकार पर अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि बेटी का भी पिता की संपत्ति पर पूरा अधिकार है। कोर्ट ने कहा है कि बिना वसीयत के मरने वाले हिंदू पुरुष की बेटी  पिता की स्वअर्जित और उत्तराधिकार में मिले हिस्से की संपत्ति विरासत में पाने की अधिकारी है। बेटी को संपत्ति के उत्तराधिकार में अन्य सहभागियों (पिता के बेटे की बेटी और पिता के भाइयों) से वरीयता होगी। 

Exit mobile version